बचपन-स्कूल से मॉडलिंग तक, देखें एक्ट्रेस बनने से पहले प्रियंका की Photos

Call Us: +91 9833 07 4070

modelling mumbai youtube Google Icon Modelling Mumbai modelling mumbai pinterest modelling mumbai twitter modelling mumbai facebook

बचपन-स्कूल से मॉडलिंग तक, देखें एक्ट्रेस बनने से पहले प्रियंका की Photos

priyankachopra_childhood_6
बचपन-स्कूल से मॉडलिंग तक, देखें एक्ट्रेस बनने से पहले प्रियंका की Photos
मुंबई: 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा 34 साल की हो गई हैं। 1982 को जमशेदपुर में जन्मी प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा और मां मधु चोपड़ा आर्मी में फिजिशियन थे। पेरेंट्स के जॉब के चलते प्रियंका का बचपन जमशेदपुर के अलावा दिल्ली, पुणे, लखनऊ, बरेली, लद्दाख, चंडीगढ़ और अंबाला में गुजरा। लखनऊ (ला मार्टिनियर गर्ल्स स्कूल) और बरेली (सेंट मारिया गोरेट्टी कॉलेज) से उनकी पढ़ाई भी हुई। 13 साल की उम्र में वे पढ़ाई के लिए बोस्टन चली गई थीं। तीन साल बाद वापस लौटीं और बरेली के आर्मी स्कूल से हाई स्कूल एग्जाम पास किया। सांवले रंग के लिए सुनने पड़ते थे ताने…
किसे पता था कि बचपन में जिसे सब ‘काली-कलूटी’ कह कर चिढ़ाया करते थे, वह लड़की एक दिन दुनिया की सबसे खूबसूरत और सेक्सिएस्ट वुमन कहलाएगी। दरअसल, बचपन में प्रियंका सांवले रंग की थी। ऐसे में कभी उनकी नाक की बनावट और सांवले रंग की वजह से उन्हें लोगों के ताने सुनने पड़ते थे।
मां के एक फैसले ने बदल दी जिंदगी
जब प्रियंका विदेश से वापस आईं तो उन्हें उनकी आंटी ‘काली-कलूटी’ कह कर चिढ़ाती थीं। किसी भी आम बच्चे की तरह प्रियंका का आत्मविश्वास खोने लगा। उधर, उनके पिता हायर स्टडीज के लिए उन्हें ऑस्ट्रेलिया भेजने की तैयारी में लग गए। तब उनकी मां ने ऐसा कदम उठाया, जिससे उनकी जिंदगी बदल गई। जिस यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करने के लिए उन्होंने पासपोर्ट साइज की फोटोज खिंचवाई थीं, उन्हें उनकी मां ने मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में भेज दिया। प्रियंका की मां ने इस बारे में किसी को कुछ बताया भी नहीं।
मिस वर्ल्ड का खिताब जीत बनीं बॉलीवुड क्वीन
प्रियंका की मां द्वारा भेजी गई फोटोज कॉन्टेस्ट में सिलेक्ट हो गई। एक दिन कॉल आया कि उस कॉम्पिटीशन में हिस्सा लेने के लिए प्रियंका का सेलेक्शन हो गया है। तब जाकर सबको इस बात की खबर लगी। प्रियंका ने कॉन्टेस्ट में दूसरा पोजिशन हासिल की और उसी साल मिस वर्ल्ड का खिताब जीत लाई। इसके बाद उन्होंने फिल्मों का रुख किया। इंडस्ट्री में आने के कुछ साल बाद उन्होंने नेशनल अवार्ड जीत हर तरह से क्रिटिक्स के मुंह बंद कर दिए। प्रियंका के नाम ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘मैरीकॉम’, ‘बर्फी’, ‘फैशन’, डॉन सीरीज, ‘कमीने’, ‘एतराज’ जैसी कई सुपरहिट फिल्में है। हॉलीवुड सीरीज क्वांटिको के बदौलत उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर पहचान मिली है।

Comments are closed.